धनबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज आयोजित देशव्यापी बैंक हड़ताल का धनबाद शहर में व्यापक एवं पूर्ण असर देखने को मिला। शहर के विभिन्न बैंकों की शाखाओं एवं कार्यालयों में बैंककर्मियों ने हड़ताल में सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे पूर्णतः सफल बनाया। इस हड़ताल में यूएफबीयू के सभी घटक दलों की सक्रिय भागीदारी रही। पाँच दिवसीय कार्य दिवस UFBU की पमुख मांग है जिस पर पिछले वेतन समझौते के समय 8 मार्च 2024 में आईबीए के साथ सहमति बन गई थी और इसे अनुशंसा के साथ सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया गया था। लेकिन ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार के पास पाँच दिवसीय कार्य दिवस का मुद्दा लंबित है जिससे मजबूर होकर बैंक कर्मचारियों को आंदोलन और हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा।
यूएफबीयू ने भेदभावपूर्ण पीएलआई का भी विरोध किया है जिसमे बैंक कर्मचारियों के हितों को अनदेखा किया जा रहा है। यूएफ़बीयू के विरोध के कारण पीएलआई को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है यह लाखों बैंक कर्मचारियों के संघर्ष की जीत है। 23 अगस्त 2026 को यूएफबीयू ने भेदभावपूर्ण पीएलआई के विरोध में आंदोलन की घोषणा की थी यूएफबीयू ने Work to Rule का आह्वान किया था जिसे व्यापक समर्थन मिला था यूएफबीयू ने भेदभावपूर्ण पीएलआई का भी विरोध किया है जो बैंक कर्मचारियों के हितों को अनदेखा कर लागू की जा रही है यूएफबीयू के विरोध के कारण पीएलआई को फिलहाल स्थिगीत कर दिया गया है यह लाखों बैंक कर्मचारियों के संघर्ष की जीत है।
भारतीय स्टेट बैंक सेवानिवृत कर्मचारी संघ धनबाद ने भी हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया और आंदोलन मे उपस्थित होकर हड़ताल को समर्थन दिया। महिला कर्मचारियो ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। हड़ताल को सफल बनाने में यूएफ़बीयू के घटक दलों के सदस्य एसबीआई- रवीद्र पैट्रिक टोप्पो, क्षेत्रीय सचिव शक्ति दास, सत्यम आनंद, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार, किशोर कुमार, बीओआई- सुभाष बाल्मीकी,केनरा बैंक से सूरज कुमार, सुशील कुमार की सक्रिय भागीदारी रही।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments