धनबाद। मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा धनबाद क्लब में पारिवारिक दिवाली मिलन उत्सव मनाया गया जिसमें सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाए दी। शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी का स्वागत किया एवं कहा कि सभी का आने वाला नव वर्ष मंगलमय हो। सभी ने अन्ताक्षरी, तंबोला एवं अन्य मनोरंजक गेम्स को एंजॉय किया, उसके बाद लकी ड्रॉ किया गया। जिसमें सभी सदस्यों को कुछ ना कुछ उपहार दिया गया। कार्यक्रम में समिति की सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, अरुणा भगानीया, किरण गोयनका, कल्पना पटौदिया, अनीता मिश्रा, अनीता मुकीम, सुधा खेतान, अंजू गुप्ता पलक डालमिया, प्रेमलता काबरा, उषा बंसल, सुलोचना सांवरिया, वीणा गिनोरिया कुसुम अग्रवाल, सुमन बगड़िया, किरण अग्रवाल, हंसा अग्रवाल मैना भोजगढ़िया, ऋतु गुटगुटिया सिन्नी गुप्ता, सीमा पोद्दार, उमा पोद्दार, सुशीला अग्रवाल, उर्मिला पोद्दार, अन्नपूर्णा हरोडिया, चंदा पोद्दार, मीना अग्रवालकिरण हेलीवाल, निशा गद्यान, रेनू अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल रानी लुहारुका, शीतल गोयल बबीता चौधरी इत्यादि मौजूद थी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments