Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने भिस्ती पाड़ा पहुंचे जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

 


नबाद:  धनबाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में धनबाद विधानसभा क्षेत्र, भिस्ती पाड़ा में "कांग्रेस का हाथ -आपके साथ" आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया। जिसमें मूल रूप से सरकार के जनकल्याणकरीयोजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। उनके यहां पहुंचने पर स्थानिय लोगों ने भी अपनी अपनी समस्याओं को कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह के समक्ष अवगत कराया। जिस पर जिलाध्यक्ष ने सभी समस्याओं को निदान करने का आश्वासन दिया। संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व र्निदेशानुसार झारखंड सरकार की योजना के बारे में सभी लोगों को अवगत कराना जरुरी हैं ताकि सरकार के जनकल्याणकारी योजना का लाभ जनता को ऑन द स्पॉट मिल सके। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  जनता को गुमराह करने के लिए कहते हैं मोदी का वचन है कि अगर पुन हमारी सरकार बनी तो 450 रूपए में गैस सिलेंडर दूंगा। जिसने अपनी पत्नी को सात बचन निभाने का वादा किया था उस वायदे का क्या हुआ? जिसने अच्छे दिन का बचन दिया था उसका क्या हुआ? जिसने पेट्रोल, डीजल, महंगाई, रोजगार, काला धन वापस, लाने कहा था उसका क्या हुआ? जनता सब समझ रही है आने वाले चुनाव में इस झुठ का पुरा हिसाब करेगी। कहा कि जनसेवा के लिए कांग्रेसजन लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी रहेंगे। 

ये रहे मौजूद

मौके पर मुख्य अतिथि  के रुप मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, बबलू यादव (वार्ड अध्यक्ष), परमेश्वर प्रसाद कुशवाहा, विक्रांत कुमार राय, रतन यादव, प्रमोद कुमार यादव, रितेश यादव, मिथलेश यादव, मानेश्वर यादव, केदार यादव, बास्की यादव, चंदन ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments