Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष एंड स्किल डेवलपमेन्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं महर्षि पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता राजीव भाई दीक्षित के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया



धनबाद। आयुष एंड स्किल डेवलपमेन्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं महर्षि पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता राजीव भाई दीक्षित के जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम वैदिक हवन किया गया ,तत्पश्चात सभी योग शिक्षको ने श्रद्धांजलि अर्पित किया ।इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर नयन कुमार कमल ने राजीव दीक्षित के विचारों और उनके बताए राह पर चलने की शपथ दिलायी। झारखंड आयुष असेम्बली के महासचिव डॉ अर्जुन पांडेय ने योग और आयुर्वेद  पर प्रकाश डाला और मल्टी नेशनल कंपनियों के लूट से बचने का आवाहन किया ।योगाचार्य लक्ष्मीकांत पंडित ने स्वदेसी वस्तुओ के प्रयोग एवं योग के विभिन्न रोगों में लाभ के बारे में बताया । इस अवसर पर संस्थान के निदेशक नयन कुमार कमल ,झारखंड आयुष असेम्बली के महासचिव डॉ अर्जुन पांडेय ,योगाचार्य लक्ष्मीकांत पंडित,वरिष्ठ योग शिक्षक किशोर कुमार, सूरज वर्मा, किशोर कुणाल,शंकर प्रजापति, शिवम सिंह, हीरालाल शर्मा, तिलक जेडीया, अर्जुन महतो, लोको पायलट श्यामबिहारी प्रसाद ,महिला प्रभारी रेखा गुप्ता ,प्रियंका कुमारी,प्रिया कुमारी,नितेश कुमार उपस्थित थे ।



Post a Comment

0 Comments