Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद का स्थापना दिवस एवं हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक का जन्म दिन मनाया गया

 


धनबाद। जिला के कोटालडीह ग्राम निवासी विवेकानंद तिवारी के आवासीय परिसर में धनतेरस पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के स्थापना पर हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक  हृदय नारायण मिश्र  का जन्मदिन मनाया गया। उक्त अवसर पर दीपक प्रज्वलित कर हृदय नारायण मिश्र एक ऐतिहासिक युग महापुरुष हैं के उत्कृष्ट कदम का स्वागत करते हुए उनके द्वारा हिंदी राष्ट्रभाषा बनाने हेतु  युद्ध-स्तर से अभियान चलाया गया। मुहिम का गांव,मोहल्ला में हिंदी के प्रति जागरूकता  चलाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर उनके जन्मदिन के  अवसर पर ब्राह्मण भोजन कराया गया। बच्चों को  लड्डु बांटा गया।मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी,समीर तिवारी,पप्पु तिवारी, विवेकानंद तिवारी, तोपचांची प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा तिवारी, धनबाद जिला संयोजक श्रीमती राजलक्ष्मी देवी, गिरीडीह जिला अध्यक्ष श्रीमती चांदनी तिवारी, श्रीमती शिल्पी दूबे, श्रीमती रुबी दूबे प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी आदी उपस्थित हुए।




Post a Comment

0 Comments