Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आरोग्य भारती महिला आयाम के तत्वाधान में धन्वंतरि जयंती का आयोजन स्वामी सहजानंद नगर में किया गया, महिला आयाम प्रमुख रमा सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया


Dhanbad। आरोग्य भारती महिला आयाम धनबाद जिला के तत्वाधान में धन्वंतरि जयंती का आयोजन स्वामी सहजानंद नगर में किया गया। महिला आयाम प्रमुख  रमा सिन्हा  ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। सभी  महिलाओं के द्वारा धनवंतरी स्तवन का पाठ किया गया। सभी महिलाओं ने  पुष्प अर्पित कर आरती भी किया।


बहनों के द्वारा रंगोली ,दीप तथा फूलों से  साज सजा कर भगवान धनवंतरी का विधिवत  खीर, लड्डू और फल का भोग लगाया गया। इस कार्यक्रम में आरोग्य भारती धनबाद जिला संरक्षक डॉ रंजन कुमार और सचिव पी.एन. सिंह जी भी मौजूद रहे साथ ही साथ आरोग्य भारती जिला महिला आयाम प्रमुख  ममता  के नेतृत्व में यह पूजन संपन्न हुआ।सचिव नीतू सिंह,सह सचिव संगीता शर्मा, मधु सिन्हा, अंजलि कल्याणी, उमा कुमारी,अंजली सिंह, रंजू शर्मा, मंजू सिंह, रेखा देवी , तनवी शर्मा, सीता देवी सहित बहुत सारी बहनें कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments