Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इधर बहन की उठ रही थी डोली, उधर भाई का शव कुएं से मिला,धनबाद के दामोदरपुर में कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


Dhanbad : धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में दामोदरपुर डैम ग्राउंड में स्थित सरकारी कुआं में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले विशाल पासवान (25 वर्षीय) के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह मोहल्ले के कुछ लोग कुआं पर पानी लेने पहुंचे थे। लोगों ने देखा कि एक शव कुएं में तैर रही है। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सुनिजल हांसदा को दी, उन्होंने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे मृतक युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।


घटना के संबंध में गांव के उप मुखिया राजेश शर्मा ने बताया कि युवक के घर में शुक्रवार की रात को बहन की शादी कोयला नगर स्थित नेहरू कंपलेक्स में किया गया। इधर इसका शव कुएं से पाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, आखिर किन वजहों से उनकी मौत हुई है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुनिजल हंसदा ने बताया कि युवक बगल के ही रहने वाला है। अक्सर नशे की हालत में कुएं के पास बैठा करता था. आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि कल भी वह नशे की हालत में कुएं के पास बैठा होगा और अचानक कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। धनबाद पुलिस के टिंकू कुमार ने बताया कि स्थानीय मुखिया के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि दामोदरपुर में एक कुएं से शव देखा जा रहा है। जिसकी सूचना पर पहुंचने के बाद एक युवक का शव बरामद किया गया।शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जारी है. वहीं यह घटना कैसे घटी इसकी भी जांच की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments