Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का प्रमण्डलीय आयुक्त ने लिया जायजा


धनबाद।  प्रमण्डलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने आज आईआईटी आईएसएम धनबाद का 43वां दीक्षांत समारोह  में 10 दिसंबर को उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।इस क्रम में उन्होंने आइआइटी आइएसएम के सभागार, जिन स्थलों पर  उपराष्ट्रपति का भ्रमण निर्धारित है, का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी  कपिल चौधरी, नगर आयुक्त  रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी  उदय रजक, वरीय पुलिस उपाधीक्षक यातायात  राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी  सुशांत मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments