धनबाद : झारखंड आंदोलन के महानायक झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 32वीं पुण्यतिथि पर स्टेशन रोड स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी द्वारा जगह-जगह श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर JMM के वरिष्ठ नेता अमितेश सहाय ने मीडिया से कहा कि जिस झारखंड में हम सभी विचरण कर रहे हैं, यह बिनोद बाबू की परिकल्पना का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू के आदर्शों तथा उनके दिखाए मार्गों को आत्मसात करने जरूरत है। साथ ही बताया गया कि उन्होंने झारखंड के शोषित, दलित आदिवासियों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ी, जिसके फलस्वरूप झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ। लेकिन बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड आज तक नहीं बन सका है। उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी को समर्पित भाव से संघर्ष करना होगा। विनोद बिहारी महतो झारखंड के लोगों को पढ़ो, लड़ो और बढ़ो का नारा देते रहे, जिससे कि यहां के लोग जागरूक हों और झारखंड भारत का अग्रणी राज्य बन सके।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments