Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सुदामडीह थाना क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने पूर्व पार्षद प्रियंका देवी के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया, सिंदरी डीएसपी पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा

 


धनबाद : महिलाओं के साथ मारपीट छेड़खानी एवं जाति सूचक गाली देने की घटना एवं सिंदरी डीएसपी के द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही न करने का आरोप लगाकर शुक्रवार को सुदामडीह थाना क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने पूर्व पार्षद प्रियंका देवी के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना में शामिल गांव की तमाम महिलाओं ने अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाही करने एवं सिंदरी डीएसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पीड़िता सुशीला देवी ने कहा कि 11 सितंबर को राघवेंद्र कुमार पांडे एवं महेश कुमार सिंह के द्वारा हमारे साथ मारपीट छेड़खानी व जाति सूचक गाली दिया इसके बाद हम लोगों ने बलियापुर थाना में कार्ड संख्या 151 बात 2023 के तहत केस दर्ज किया लेकिन लेकिन आज डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंदरी डीएसपी आरोपियों को ब चाना चाह रहे हैं उन्होंने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करें।  यदि 15 दिन के भीतर जिला प्रशासन इस मामले पर ठोस फैसला नहीं लेता है तो 18 दिसंबर से रणधीर वर्मा चौक पर आमरण अनशन करेंगे।



Post a Comment

0 Comments