Dhanbad।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ,धनबाद द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर विजय दिवस मनाया गया। आज के ही दिन 1971 में भारत के वीर सपूतों ने पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करते हुए उसके दो टुकड़े कर दिए थे।भारी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित होकर वीर शहीदों को याद किया एवं उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये। परिषद के जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे समस्त देशवासियों की ओर से वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते है एवं उनके शौर्य और अदम्य साहस को नमन करते है। जिसके कारण पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के साथ साथ उसके दो टुकड़े कर दिए गए। सभास्थल भारत माता की जय और वीर शाहिद अमर रहे के नारों से गूंजता रहा। सभा की समाप्ति राष्ट्र गान से की गई।सभा मे मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रमेश प्रसाद, महासचिव डिंपज कुमार, रामनाथ मिश्रा, आलोक कुमार ,अनिल कुमार, डी एन सिंह,प्रदीप नारायण ,पंकज प्रीतम, बालमुकुन्द पाठक ,उमेश प्रसाद , आर पी सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments