धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोलीबारी में मारे जाने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार जेल में अचानक दो गुटों के बीच झगड़े में गोली चली जिसमें अमन सिंह को चार से छ ह गोलियां लगी जिसे इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) लगा गया। गोली चलने पर जेल में पगली घंटी बजी अधिकारी भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। मालूम हो कि अमन सिंह चर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है
सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी पहुंचे
घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे मंडल कारा में इमर्जेंसी बेल बजने लगी, सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे हैं। उनके साथ एसडीएम उदय रजक, सीटी एसपी, डीएसपी समेत दर्जनों अधिकारी पहुंचे हुए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पूरे जेल को पुलिस छावनी बना दिया गया है. सैकड़ों पुलिस जवानों को जेल में तैनात किया गया है.
जेल अधिकारियों से की जा रही पूछताछ
धनबाद जेल में गोली लगने के बाद आनन-फानन में अमन सिंह को एसएनएमएमएच में लाया गया। अस्पताल को भी पूरी तरीके से छावनी में बदला गया है, वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। वहीं जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी धनबाद मंडल कारा में कैंप किए हुए हैं. वे पूरे जेल की छानबीन कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर जेल में पिस्टल कैसे आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही साथ बाकी कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है।
:



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments