Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के कोनैन कुरैशी की दलीप ट्राफी के फाइनल में जड़े गए शतकीय पारी का डीसीए ने केक काटकर मनाया जश्न

 


धनबाद। धनबाद के कोनैन कुरैशी की दलीप ट्राफी के फाइनल में जड़े गए शतकीय पारी को लेकर धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) के पदाधिकारी गदगद हैं। उनकी इस पारी का जश्न रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए कार्यालय में मनाया गया। उभरते हुए क्रिकेटरों ने इस अवसर पर केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

बता दें कि डिगवाडीह के रहने वाले कोनैन कुरैशी को दलीप ट्राफी के सेमीफाइनल मुकाबले में पश्चिम क्षेत्र के विरुद्ध मैच खेलने का मौका मिला। यह उनका पहला प्रथम श्रेणी मैच था। खास बात यह रही कि इसके पहले उन्होंने एक भी रणजी मैच नहीं खेला था। पांच दिवसीय फाइनल में दक्षिण क्षेत्र के विरुद्ध मैदान में उतरे और दूसरी पारी में अविजित रहते हुए 116 रन बनाए। पहली पारी में कोनैन ने 40 रन बनाए थे और दो विकेट लिए थे। इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा का विकेट भी शामिल था। इसके साथ ही पूर्व क्षेत्र ने इशान किशन की कप्तानी में दलीप ट्राफी का खिताब जीत लिया। इस अवसर पर डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व जावेद खान, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास , अरविंद महता, सुनील कुमार, संजीव राणा, अशीत सहाय, रियाज खान, नायब अली, राजेश, मो. शाकिब, कुंदन कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments