Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की 118वीं जयंती पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय बगसुमा गोविंदपुर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई



Dhanbad।  ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के द्वारा  राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की 118वीं जयंती पर धनबाद जिला के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में सितंबर माह में  छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसकी शुरुआत कस्तूरबा गांधी विद्यालय बगसुमा गोविंदपुर में की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सचिव संतोष कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र कुमार विश्व हिंदू परिषद के रंजन कुमार एवं शिक्षिका मधुलता जी एवं अन्य सहयोगी शिक्षक एवं छात्राओं की उपस्थिति रही। करीब 195 छात्राओं ने चित्रकला की प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके लिए ट्रस्ट के द्वारा कलर एवं पेपर शीट जिस पर छात्राओं ने चित्र बनाया, को निशुल्क प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को ट्रस्ट के द्वारा पुरस्कार सामग्री भी दिया जाएगा। जिसका वितरण छात्राओं के बीच  12 सितंबर को प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम से छात्राओं में काफी उत्साह रहा एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जी के बारे में जानने का अवसर भी मिला छात्राओं को । स्कूल की प्राचार्य महोदय ने इस कार्य के लिए ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के लोगों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में करने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments