Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच ने भव्य रूप से आयोजित किया टुसू परब, रणधीर वर्मा चौक पर टुसू के गीतों पर जमकर किया नृत्य


धनबाद: बुधवार को वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच द्वारा डहरे टुसू कार्यक्रम  का आयोजन धनबाद में किया गया।जिसमें लाखों की संख्या में झारखंडी प्रेमी 24 जिलों से शामिल हुए।टुसू परब गांव से निकलकर आज दूसरी बार धनबाद शहर के बीचों बीच मनाया गया।टुसू परब गांव में नई धान के फसल तैयार हो जाने के बाद झारखंडी संस्कृति में टुसू परब मनाया जाता है।इस त्यौहार में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जो धान से तैयार होते हैं रणधीर वर्मा चौक पर अजीत महतो ने बताया कि झारखंड की भाषा संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के त्योहार का आयोजन बहुत जरूरी है।सरायढेला से  से रणधीर वर्मा चौक तकतरह-तरह की झारखंडी झांकी एवं झारखंड से जुड़े सांस्कृतिक नृत्य टुसू के गीतों पर  इस महारैली में देखने को मिली जो झारखंडी सभ्यता से जुड़ी थी। रणधीर वर्मा चौक पर काफी देर तक झांकी में शामिल पुरुष एवं महिलाएं  टुसू पर्व का  जश्न टुसू गीतों पर नृत्य करके  मनाते रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से अजीत महतो, राजा बाबू, संतोष महतो, मनोज महतो, मिथुन महतो,नरेश महतो, टुनटुन महतो, उत्तम महतो, रंजीत कुमार,रूपलाल, सोनू, विवेक, राहुल, सुशील, महतो साहिल सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments