Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पत्रकार राजेंद्र वर्मा ने पिता की द्वितीय पुण्यतिथि ओल्ड एज होम में श्रद्धा के साथ मनाई

 


धनबाद: वीआईपी कॉलोनी धैया निवासी पत्रकार राजेन्द्र वर्मा ने सोमवार को अपने पिता स्वर्गीय छोटन राम की द्वितीय पुण्यतिथि सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में मनाई। वृद्धा आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध लोगों के बीच स्वर्गीय छोटा राम की प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एवं उनके याद में आश्रम में रहने वाले सभी वृद्ध माता-पिता को भोजन कराया गया। श्री वर्मा का मानना है कि आश्रम में रहने वाले वृद्ध माता-पिता को भोजन कराकर मन को बहुत शांति और सुकून मिलती है। ऐसे कार्य सभी को करनी चाहिए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी,वरीय सदस्य ओंकार मिश्रा, प्राचार्य विजय कुमार सिंह, पत्रकार संजय कुमार, सीताराम चौधरी ,अनवर हुसैन अंसारी, लक्ष्मण सिंह, सुखल ठाकुर ,विमला देवी, कमली देवी ,शांति देवी, रानी देवी, स्मृति कोना बनर्जी, नूरजहां बेगम, रेखा देवी, बाबुजन सोरेन एवं कई शामिल थे।





Post a Comment

0 Comments