Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जेएमएम जिला प्रवक्ता समीर रवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा कि जनाक्रोश रैली एवं कृष्णा अग्रवाल के सत्याग्रह को अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनने के लिए बताया आतुरता पूछा आख़िर झरिया के व्यापारियों को फ़ोन क्यों नहीं आता


धनबाद। जेएमएम जिला प्रवक्ता समीर रवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा कि जनाक्रोश रैली एवं कृष्णा अग्रवाल के सत्याग्रह पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज यें लोग निजी स्वार्थ में धरना, सत्याग्रह एवं रैली कर रहे हैं,इन लोगों को धनबाद कि जनता से कोई सरोकार नहीं हैं वास्तविकता में यें एक लड़ाई हैं भाजपा के ग्रुप ए,बी ओर सी के बीच ये लोग आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनने केलिए आतुर है,साथ ही दो माननीय जो धनबाद से बाहर के हैं वें मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी अपनी टीम के द्वारा चहरा चमकाने में लगें हुए हैं, आने वाले समय भाजपा से डी ओर इ ग्रुप भी सामने आएंगे।इन लोगों ने धनबाद के लिए कभी सोचा ही नहीं हैं अगर इनकी सोच धनबाद के विकास के प्रति सकारात्मक होती तो आज धनबाद में क्या कुछ नहीं होता, भाजपा सरकार सिर्फ धनबाद के खनिज संपदा से अपनी झोली भरते आईं हैं और धनबाद के जनता को ठेंगा दिखाते आईं हैं,जिला प्रशासन लगातार बेहतर कार्य कर रही हैं और निश्चित तौर पर जल्द अपराधियों को उनके असल जगह पर पहुंचाने का कार्य करेगी। भाजपा के इन तथाकथित नेताओं से दो मुख्य प्रश्न हैं। प्रथम प्रश्न यें हैं कि बार बार जेल से जिस अपराधी के नाम से रंगदारी मांगने कि बात सामने आती हैं उसे धनबाद का रास्ता किस पार्टी के लोग ने दिखाया है? दूसरा प्रश्न जो एक बड़ा व्यापारी वर्ग इस रहस्य को जानना चाहता है,की आख़िर झरिया के व्यापारियों को फ़ोन  नहीं आना,कई सवालो को जन्म देती है।इन सवाल का जवाब भाजपा के लोगों को धनबाद की जनता को जरूर देना चाहिए।



Post a Comment

0 Comments