Hot Posts

6/recent/ticker-posts

I.N.D.I.A गठबंधन के नेतृत्व में सांसदों के बर्खास्तगी के विरोध में केन्द्र कि मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया

  


धनबाद। I.N.D.I.A गठबंधन के नेतृत्व में 142 सांसदों के बर्खास्तगी के विरोध में केन्द्र कि मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।मौके पर जिलाध्यक्ष  लख़ी सोरेन ने कहा कि केन्द्र सरकार अहंकार में डुब चुकी हैं। इन लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं हैं, केन्द्र सरकार को कुकृत्य को जब भी विपक्ष आईना दिखाती हैं यें बौखला जाते हैं। निश्चित तौर पर यें तानाशाही सरकार कुछ भी करलें हम सभी लगातार इस सरकार के ग़लत नीति के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। मौके पर जिला सचिव मन्नु आलम जी ने कहा कि आज देश बहुत विकट परिस्थिति से गुजर रहा हैं,भारत कि खुबसूरती लोकतंत्र हैं और आज उसे खत्म कर राजतंत्र स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा हैं। केन्द्र सरकार सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं,देश कि जनता सब देख रही हैं, इतिहास गवाह हैं हर अहंकारी का विनाशक हुआ हैं निश्चित तौर पर श्रीराम रूपी देश कि जनता इस अहंकार की प्रतीक केन्द्र सरकार का विनाश करेंगी।हम सभी आखिर सांस तक देश वासियों केलिए संघर्ष करते आए हैं और संघर्ष करते रहें।

ये रहे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य सुखलाल मराण्डी, अलाउद्दीन अंसारी,जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,जिला प्रवक्ता समीर रवानी, संयुक्त सचिव एजाज अहमद,महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान, सचिव अबू तारीक, जग्गू महतो,आज़ाद महतो, किशोर मुर्मू,डोरा मंडल, आकाश रवानी,पैग़ाम अली, अताउल्लाह अंसारी,अजमुल अंसारी, रामचन्द्र मुर्मू,सपन मोदक,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।





Post a Comment

0 Comments