धनबाद। झारखंड के जननायक सह भाकपा (माले) के पूर्व विधायक कॉ0 महेंद्र सिंह के 19वाँ शहादत दिवस पर भाकपा माले के बैनर तले जिला मुख्यालय (रणधीर वर्मा चौक पर) जनसंकल्प दिवस के रुप में मनाया गया। सर्वप्रथम उनके तस्वीर में माल्यार्पण किया गया तथा दौ मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। जनसंकल्प कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि आज के दिन झारखंड के इतिहास में काला दिन के रुप जाना जाता है। कॉ0 महेंद्र सिंह गरीबों, किसानों, महिलाओं छात्र- नौजवानों तथा मजलूमो के बुलंद आवाज थे। झारखंड के जनता के सवालों को लेकर सड़क से सदन तक आजीवन लड़ते रहे। लगातार साम्प्रदायिक शक्तियों से लोहा लेते रहे। झारखंडी जनता उनको कभी नही भूलेगी। 16 जनवरी से 30 जनवरी तक " भाजपा हटाओ- लोकतंत्र बचाओ" पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर जनसंकल्प अभियान चलाएगी। धार्मिक उन्माद फेला कर मोदी सरकार द्वारा राज्य तंत्र का इस्तेमाल कर धर्मनिरपेक्षता हमला के जरिये 2024 के चुनाव जीतना
चाहती है। भाजपा- संघ की जमीनी स्तर पर साम्प्रदायिक माहौल तेयार करने के खिलाफ भारत के लोकतंत्र- धर्मनिरपेक्षता और गणतांत्रिक स्वरुप की रक्षा का अभियान है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव कार्तिक प्रसाद,जिला सदस्य नकुलदेव सिंह, अजरानी निशानी, बलदेव वर्मा,रमेश सोरेन, काजल मंडल, अजय प्रजापति, ज्ञानोदय गोर्की, वीरभगत, आसू महतो, प्रदीप कुमार, शुकदेव हरि, राजा अंसारी,ऋषि चौहान, राहुल कुमार, हरेंद्र कुमार, सोनू नोनिया, तस्लीम अंसारी,विमल कुमार, वीरेन्द्र यादव, विशाल कुमार, विक्रम कुमार, आदि मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments