Dhanbad।धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने भाजपा विधायक ढुलू महतो पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक को दिया खुला चैलेंज देते हुए कहा की अगर भाजपाईयों में दम है तो ढुलू महतो का विधायक बनने के बाद की संपति की जांच सीबीआई से कराने के लिए झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के पास आवेदन दें।
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा जब झारखंड मे भाजपा की सरकार थी और उस समय के मुख्यमंत्री रघुवर दास का वरदहस्त बाघमारा विधायक ढुलू पर था तो आंतक के बल पर कोयला तस्करी और रंगदारी वसूलने का मुख्य सरगना ढुलू महतो ही थें। आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक को धमकाने से लेकर कोलियरीयो में पांच सौ रुपए प्रति टन कौन वसूल रहा था धनबाद के हार्ड कोक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन किसके आंतक के खिलाफ हड़ताल पर गया था जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कोयला तस्करी आज भी बाघमारा में ढुलू महतो के संरक्षण में चल रहा है बाघमारा विधायक भगवान राम को अगर मानते हैं तो भगवान श्री राम का सौगंध खाकर कहे कि उन्होने कोयला तस्करी और रंगदारी से पैसा नही कमाया है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर पर कटाक्ष करते हुए कहा वे भाजपा जिलाध्यक्ष धन पशूओ के चारागाह के चरवाहा हैं प्रेस कांफ्रेंस में बैठते जरूर हैं बोलते सिर्फ पुंजी पती नेती लोग हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा धनबाद में कोयला तस्करी हुए मगर भाजपाई नेताओ के द्वारा किए गए।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments