Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने आज रणधीर वर्मा चौक पर राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर अपने गाड़ी पर चिपकाया


धनबाद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने आज रणधीर वर्मा चौक पर राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर अपने गाड़ी पर चिपकाया इसके साथ ही यह स्टिकर आम लोगों के गाड़ियों पर भी लगाया गया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि मणिपुर में हिंसा, विपक्ष पर ईडी सीबीआई की कार्रवाई, आम जनता के साथ एवं महिलाओं के साथ अत्याचार के खिलाफ राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री अपनी मन की बात लोगों को सुना रहे। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी लोगों की मन की बात सुनने को निकले हैं। फरवरी माह के पहले सप्ताह में यह यात्रा धनबाद पहुंचेगी। इस यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के साथ ही फ्रीडम फाइटर, पंचायत वार्ड एवं समाज के सभी वर्गों से अपील किया जा रहा है बलियापुर के पंचायत में आज पदयात्रा भी निकाली जा रही है आम लोगों से अपील है की बड़ी संख्या में इस यात्रा में जुड़े। मौके पर कांग्रेस नेता मनोज  एवं अन्य मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments