Dhanbad। झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी महान योद्धा बाबा तिलका मांझी के 274वीं जयंती के उपलक्ष्य में कांको स्थित बाबा तिलका मांझी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन ने कहा बाबा तिलका मांझी देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी थें, जिनके नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सशस्त्र विद्रोह प्रारंभ किया था। उनके द्वारा आदिवासियों को एकत्रित कर अंग्रेज़ी हुकूमत के शोषण के खिलाफ विद्रोह किया था, बाबा तिलका मांझी हमारे आदर्श हैं। मौके पर जिला सचिव मन्नु आलम ने कहा कि बाबा तिलका मांझी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थें मंगल पाण्डेय जी से लगभग 70 वर्ष पहले उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेने का काम किया था, अंग्रेजी हुकूमत उनसे थरथर कांपती थी,आज देश और राज्य में बाबा तिलका मांझी जैसे लोगों कि आवश्यकता हैं जो बिना डरें शोषण ओर दमन के खिलाफ संघर्ष कर सकें। मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य धरनीधर मंडल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद महतो,प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, सचिव रंजीत महतो, मनोज रवानी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, पारस हांसदा, अमित महतो,नईम अंसारी, मंसूर अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments