Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के नामांकन के बाद गोल्फ ग्राउंड मेंआयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि झारखंड की जनता लोकसभा के 13 फुल और एक फल जीत कर मोदीजी को सौंपने का काम करें






धनबाद। 2014 के बाद देश की स्थिति काफी बदली है। पहले अखबार के मुख्य पृष्ठ पर भ्रष्टाचार और दूसरे पृष्ठ पर देश में घटित आतंकवादी घटनाओं काजिक्र होता था।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश बल्कि अपनी सीमाओं को भी सुरक्षित रखा। पहले जहां गरीब बैंक के चौखट पर पैर भी नहीं रह सकते थे वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन धन खाते के माध्यम से आम लोगोंको बैंको तक पहुंचाया। लोगों के खातों तक सरकारी योजनाका पैसा पहुंचा। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सम्मानदेने का काम किया। खुले में शौच करने वालीमहिलाओं और  धुएं में खाना बनानेवाली महिलाओ को उज्जवला कनेक्शन देकरउनका सम्मान बढ़ाया।  यूक्रेन में फंसे भारतीय को तिरंगा के साथ सुरक्षित भारत वापस लाया। भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो का जुलूस ऐतिहासिक रहा जुलूस में माता माता बहनों और युवाओं का जोश देखतेहुए बना उन्होंने तपती धूप में 5 किलोमीटर पैदल चलकर सब में जोश भर दिया। विपक्ष कहता था कि 370 देश से हट जाएगा तो खून की नदियां बहेगी लेकिन एक कंकड़ भी नहीं चला। विपक्ष राम मंदिर के शिलान्यास का तारीख पूछता था लेकिन उसके निमंत्रण को स्वीकार तक नहीं किया। उन्होंने कहा की राजस्थान में 2014 और 2019 के सभी सीटों पर कमल लहराया था। इस बार भी सभी 25सीटों पर कमल लहराएगा। उन्होंने  झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों को जीतकर मोदी जी का सौंप देने का नारा दिया, जिस पर आज सु सुप्रीमो सुदेश महतो ने 13 कमल और एक फूल सौंपने की बात कही। थोड़ी देर केलिए मंच पर बैठे नेताओं के चेहरे पर खुशी छा गई। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर, आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिंह एवं अन्य नेसंबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments