Dhanbad। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का दो दिवसीय 21 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन पारसनाथ की पावन धरती पर गुनायतन सभागार में बहुत ही सुंदर आयोजन के साथ संपन्न हुआ। जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से कूल ग्यारह सौ महिलाएँ उपस्थित होकर एकजुटता का परिचय दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल एवं सचिव रूपा अग्रवाल ने विगत दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा कर उत्कृष्ट शाखाओं को अवार्ड द्वारा सम्मानित किया।अरुणा भगानीया को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रमुख उत्कृष्ट कार्य के लिए एवं किरण गोयनका को उच्चतम सहयोग के लिए अवार्ड द्वारा नवाज़ा गया।, अनीता अग्रवाल को कविता की पुस्तक विमोचन एवं पर्यावरण सखी के लिए तीन अवार्ड मिला, और श्रेष्ठ सभागार के लिए अध्यक्ष संजू डालमिया व बहनों को अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। अधिवेशन में धनबाद शाखा से 15 बहनें प्रांतीय अध्यक्ष निर्मला तुलस्यान, अरुणा भगानीया, संजू डालमिया कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, किरन गोयनका, शारदा बजाज, सुधा खेतान कल्पना पटौदिया अनीता अग्रवाल अंजू गुप्ता सुषमा केजरीवाल रानी लुहारुका किरण अग्रवाल उर्मिला सोनी शामिल हुईं ।
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments