Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद की आधी आबादी ने आगामी 25 मई को मतदान करने का लिया संकल्प

 


धनबाद। धनबाद की आधी आबादी ने आगामी 25 मई को मतदान करने का संकल्प लिया। स्टाइलाइम इंटरटेनमेंट और स्विप कार्यक्रम के तहत आयोजित महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि वह हर हाल में अपने मत का प्रयोग 25 मई को जरूर करेंगी। सोमवार को होटल सोनोटेल में स्टाइलाइम इंटरटेनमेंट की डाइरेक्टर मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ''ताकत वोट की'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि धनबाद का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। चुनाव आयोग ने बुजूर्ग और दिव्यांग मतदताओं के लिए व्हील चेयर और टोटो तक का इंतजाम किया है। नगर आयुक्त ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि यहां उपस्थित महिलाओं के उत्साह को देखकर लगता है कि इस बार धनबाद में वोटिंग प्रतिशत में सुधार आएगा। कार्यक्रम की आयोजक निधि जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें अपने एक वोट की ताकत को पहचानना होगा। हमारा फर्ज है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाते हुए वोट जरूर करें। विशिष्ठ अतिथि सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू ने भी उपस्थित महिलाओं से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में डा. श्वेता कुमारी, प्रियंका पॉल, साधना सूद, नीतू तिवारी, रूबी साही, ममता पांडेय, नीतू शंकर, पिंकी गुप्ता, मनीषा मंजरी, भारती दुबे, मून सिन्हा राय, सुषमा प्रसाद, संतोषी आनंद, रिया सिंह, पूजा रत्नाकर, आशा झा, लीना सिंह, मधु सिन्हा, अंदिला देवी, साधना सिंह, कल्पना झा, संगीता सन्दवार, गीता सिंह ने भी मतदाता जागरूकता पर अपने विचार रखे। मंच का संचालन शिल्पा सिंह ने किया।



Post a Comment

0 Comments