धनबाद। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और मातृ शक्ति समूह के धनबाद जिला की बैठक शनिवार को बारामुड़ी स्थित अलकारी देवी स्कूल में हुई। अध्यक्षता संगठन के प्रांत अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा ने किया। निर्णय हुआ कि पूर्व सैनिक तथा मातृ शक्ति समूह की सदस्य घर घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। अलग अलग टोली बनेगी। पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। धनबाद में पूर्व सैनिकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इससे पूर्व जोड़ापोखर के दिवंगत सैनिक प्रज्ञानंद सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। मातृ शक्ति, समूह की प्रांत अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा, रिटायर्ड कर्नल नीलांबर झा, धनबाद जिलाध्यक्ष आरके सिंह, आरएन मिश्रा, राजकिशोर सिंह, आलोक कुमार, मातृ शक्ति समूह जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा, पूनम सिंह सहित अन्यं मौजूद थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments