धनबाद | बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा में शनिवार को साहब श्रीगुरु गोविंद सिंह द्वारा साजे गए खालसा का प्रगट दिवस मनाया गया। साथ ही सिखों का त्योहार बैसाखी भी मनाया गया। बड़ा गुरद्वारा के हेड ग्रंथी भाई दलबीर सिंह ने सोदर रहिरास साहब जी का पाठ किया। इसके बाद हजूरी रागी भाइ गुरभेज सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। तरन तारन पंजाब से आए ढ़ाडी जत्था भाई लवप्रित सिंह ने ढ़ाडी वार से गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। दरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी भाई नवनीत सिंह जी ने रागमय कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। अंत में गुरू का लंगर वितरण हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दिलजोन सिंह, गुरजीत सिंह, रजिन्द्र सिंह, मनजीत सिंह तीर्थ सिंह, आरएस चहल का सराहनीय योगदान रहा।







.jpeg)
.jpeg)
0 Comments