Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पार्टी मां के समान है और जो भी पार्टी के साथ गद्दारी करेगा, वह अपनी मां-बहन के साथ गद्दारी करेगा: बिरंची नारायण

 


धनबाद: बीजेपी के बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने आज धनबाद में दावा किया कि यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अंतर कलह नहीं है. विधायक ने बोकारो में हवाई अड्डा चालू नहीं होने का दोष राज्य सरकार पर मढ़ते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट के लिए 75 हजार करोड़ रुपए लगा दिये हैं. अब राज्य सरकार को अपने ओर का कुछ काम करना है, जिसे वह पूरा नहीं कर रही है. लोकसभा चुनाव के बाद वह इस मुद्दे पर विधानसभा में धरना भी देंगे. विधायक ने कहा, धनबाद से दिल्ली के लिए डायरेक्ट ट्रेन की मांग पर सांसद बनने के बाद ठुल्लू महतो इसपर निश्चित रूप से अमल करेंगे.

विधायक ने कहा, धनबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई असंतोष नहीं है. कैंडिडेट कई हो सकते हैं, लेकिन एक बार घोषणा होने के बाद सभी का साथ मिलता है. पार्टी मां के समान है, एक एक कार्यकर्ता के लिए पार्टी मां और बहन के समान है. इसलिए कोई भी पार्टी के साथ यदि गद्दारी करता है तो, वह अपनी मां-बहन के साथ गद्दारी करेगा।



Post a Comment

0 Comments