Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो आज केंदुआ मंडल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में करकेंन्द रानी सती दादी मंदिर में शामिल हुए,ढुल्लू महतो ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए आपका सहयोग आवश्यक है

 


धनबाद। भाजपा धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो आज केंदुआ मंडल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में करकेंन्द रानी सती दादी मंदिर में शामिल हुए।अध्यक्षता आनंद खंडेलवाल ने और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रंजय सिंह ने  किया।।भाजपा लोकसभा उम्मीदवार ढुल्लू महतो जी ने सबसे पहले दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया,, तत्पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ हुई।कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अपने उम्मीदवार का स्वागत फूल माला,,भगवा वस्त्र से किया।ढुल्लू महतो ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए आपका सहयोग आवश्यक है,, आज हमारा देश मजबूत हाथों में है,,मोदी जी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को देखकर विपक्ष घबरा गया है,, आज धनबाद के अधूरे पड़े विकाश कार्यो को पूरा करूँगा यह ढुल्लू महतो का संकल्प है।बूथ के  भाजपा कार्यकर्ताओं के  ताकत के सामने कोई खड़ा नही हो सकता। आज धनबाद के ग्रामीण सहित शहर का हर नागरिक मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना चाहती है,, केंदुआ मंडल के समस्त कार्यकर्ता  पूरी मुस्तेदी से लग जाये।उन्होंने अबकी बार 400 पार,, भारत माता की जय का उदघोष करके कार्यकर्तोंओ का मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।लोकसभा प्रभारी सतेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और चुनावी टिप्स दिए। पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल ने कहा मोदी सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लेकर एक एक दरवाजे तक जाए।

भाजयुमो नेता तमाल राय ने कहा आज विपक्ष के पास कोई उम्मीदवार नही मिल रहा।रमेश राही ने एक एक बूथ अध्यक्ष से जानकारी लिया।

मंडल प्रभारी अशोक सिन्हा ने कहा केंदुआ मंडल पूरे विधानसभा मे अव्वल रहेगा। मौके पर अशोक सिन्हा  रवि सिन्हा श्याम गुप्ता, तेज बहादुर सिंह अभिमन्यु सिंह मेघनाथ वर्मा  महेंद्र बरनवाल रामदेव महतो,गोविंदा राउत भानु महतो मीना देवी पूनम सिंह  गीता सिंह बबलू सिंह

सिन्हा मनोज पासवान  बैजनाथ बावरी बसंत यादव  कृष्ण मोदी चंदन पांडे श्री राम चौरसिया धनंजय श्रीवास्तव मुन्ना विश्वकर्मा मोनू अग्रवाल अजय वर्मा धीरज तिवारी रामकेश गुप्ता सुनील शर्मा विनय सिंह नवीन वर्मा मनोज चौहान पलक धारी राजभर दीपक कर्मकार हीरालाल महतो राजा चौरसिया गोपाल साहू आदि बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments