Hot Posts

6/recent/ticker-posts


Dhanbad। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर एक बार फिर जानलेवा हमले की कोशिश हुई है. दो अज्ञात बाइकसवारों ने रविवार तड़के 4.50 बजे एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की. 5 राउंड फायरिंग में 1 गोली नीचे गिरी. बाकी की 3 दीवार पर और एक गोली बालकनी के नेट को चीरते हुए घर के अंदर घुसी. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है. सलमान और उनका परिवार बिल्कुल ठीक है.

मगर इस घटना ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. हर कोई सलमान को लेकर परेशान हो रहा है. फिल्मों और राजनीतिक जगत से एक्टर के करीबी लोग उनके घर मिलने पहुंच रहे हैं. इस पूरी घटना पर सलमान ने तो अभी तक कुछ नहीं बोला है. लेकिन उनके पिता सलीम खान का रिएक्शन आया है. उन्होंने फैंस को परेशान ना होने को कहा है. 

सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी 

CNN News18 से बातचीत में सलीम खान ने कहा- कुछ भी बताने को नहीं है. वो (गैंगस्टर्स) बस पब्लिसिटी चाहते हैं. परेशानी की कोई बात नहीं है. सलीम खान ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि सलमान को नुकसान पहुंचाने वाले उनके नाम से बस पब्लिसिटी कमाना चाहते हैं. सलीम खान हर मौके पर बेटे की ढाल बनकर खड़े रहे हैं. सलमान के करीबी दोस्त और राजनेता राहुल कनल ने भी उनसे मिलने के बाद उनकी खैरियत के बारे में फैंस को बताया. उनका कहना है सलमान एकदम ठीक हैं. भाई को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

Post a Comment

0 Comments