धनबाद : निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के पंडरा स्थित बीजेपी कार्यालय में सोमवार को धनबाद भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ चर्चा किया गया। कार्यकर्ताओ ने ढुल्लू महतो को फूल बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा धनबाद जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर साथ निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, जय प्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं हुजूम रहा। ढुल्लू महतो ने कहा इंडिया गठबंधन पाकिस्तानी गठबंधन है। अब तक धनबाद से कोई प्रत्याशी की घोषणा नही की है। मोदी की गारंटी चल रही है। इस बार चार सौ पार होगा। गठबंधन का कोई जनाधार नही है। 70 सालो से देश को लूटा है। इस बार फिर केंद्र में मोदी जी की सरकार बनेगी। धनबाद के जनता को भरपूर सहयोग मिल रहा है।
आपको बताते चले कि आगामी लोग सभा चुनाव लेकर भाजपा ने धनबाद बीजेपी सीट से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को टिकट दिया है।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments