Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद में बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 3 अपराधीयों को पुलिस ने दबोचा,पिस्टल और कारतूस जब्त





धनबाद : गोविंदपुर के मछली कारोबारी गोलीकांड के बाद से गोविंदपुर पुलिस रेस है.अपराधियों की धड़ पकड़ को लेकर लगातार छापामारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में गोविंदपुर पुलिस को सूचना मिली कि खालसा होटल के निकट शांति गेस्ट हाउस में कुछ आपराधिक किस्म के लोग ठहरे हुए हैं और हथियार से लैस हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.सूचना के आलोक में थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए अपराधियों के पास से एक पिस्टल,तीन जिंदा कारतूस,एक कार और तीन मोबाइल जब्त की गई है.सिटी एसपी अजीत कुमार ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. इबरान , संजू कुमार और मो . जमशेद शामिल है. तीनों गिरिडीह जिला का रहने वाला है. उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्त मो. इबरान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.लूट एवं डकैती के कई मामले,कई जिलों के अलग-अलग थानों में दर्ज है जिससे पूछताछ की जा रही है। सिटी एसपी ने बताया उपरोक्त अपराधी होटल के कमरा नंबर 102 में ठहरे हुए थे. जिले में किसी बड़ी लूट व डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना अपराधियों के द्वारा बनायी जा रही थी. समय रहते पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने में सफल रही. उन्होंने बताया लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर हर आपराधिक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।


Post a Comment

0 Comments