धनबाद। जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने धनबाद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में बैंकमोड़,मटकुरिया,विकास नगर,शमशान रोड,पुराना बाजार,पानी टंकी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर व चुनाव प्रचार कर लोगों से हाथ छाप में वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।जनसंपर्क अभियान के क्रम में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि देश की मोदी सरकार लोगों को झूठा आश्वासन देकर लोगों को छलने का काम कर रही है,मोदी सरकार देश में जाति और धर्म के साथ समाज में भाई-भाई को बांटने का काम कर रही है,मोदी सरकार अत्यंत पिछड़ा लोगों ओबीसी अंबेडकरवादी एवं बिरसा मुंडा जोहार बोलने वाले का सबसे बड़ा दुश्मन है,मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है,लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है,देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है,इसके बावजूद मोदी सरकार मूकदर्शक बनी हुई हैं,कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों व वंचितों युवाओं महिलाओं और बेरोजगारों की बात करती है एवं उनके हक और अधिकार के लिए हमेशा कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा रहने का काम किया है और आगे भी करते रहेगी देश में दलित व गरीबों का सबसे बड़ा दुश्मन भाजपा है आरक्षण संविधान के साथ कांग्रेस ने जो अधिकतर लोगों को दिया है उसे भाजपा छिनना चाहती है। आगे उन्होंने संविधान की रक्षा के साथ अपने अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया आगे उन्होंने कहा कि इंडिया महागठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन देश में सरकार बनाएगी! उनके जनसभा और जनसंपर्क अभियान के दौरान भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लोग उत्साहित दिखे लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी से भारी संख्या में अपना मतदान करने का आश्वासन दिया। आगे उन्होंने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता भाजपा प्रत्याशी के व्यक्तिगत एवं राजनीतिक चरित्र को समझ चुकी है,लोकसभा क्षेत्र में लोगों ने गुंडा तत्व व आपराधिक छवि के लोगों पर लगाम लगाने का संकल्प लिया है और धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता निश्चित रूप से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान कर उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेगी।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशीद राजा अंसारी मुख्तार खान योगेंद्र सिंह योगी लक्ष्मण तिवारी नवनीत नवीन सिंह मंटू दास अक्ष्यवर प्रसाद कयूम खान दिनेश सिंह पप्पू कुमार तिवारी राजू दास कुमार गौरव बाबू अंसारी बबलू दास के मधुसूदन चौधरी हरेंद्र शाही रामजी भगत कमल शर्मा विकी कुमार सूरज वर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments