धनबाद । धनबाद में चुनाव प्रचार के आखिरी




दिन कांग्रेस ने बाइक रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन और चुनाव जीतने का दावा किया। कांग्रेस के बाइक रैली झरिया से शुरू होकर धनबाद पहुंची जिला परिषद में सभा किया गया जहां मंच से अपने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।अनुपमा सिंह ने सभा को सम्बोधित 25 तारीख को सभी लोग कॉग्रेस को वोट करे।विरोधी लोगो को डरा रहे है।वह घुघट चूड़ी केवल नही पहनती,जरूरत पड़ी तो चंडी भी बन जायेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इस बार धनबाद में कोंग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लोग वोट करने का मन बना लिया है। जनता अनुपमा सिंह को जिताने के लिये 25 मई को वोट करेंगी।पंद्रह वर्षों का बनवास खत्म होगा। धनबाद के लोगो ने जो तय कर दिया है की दहशत के साए में नही जीना है और जीत का अंतर बढ़ गया। धनबाद के लोगो ने भी मन बनाया लिया है भाजपा के पास कोई नेता नहीं इसलिए इधर उधर के नेता और मुख्यमंत्री को बुलाकर जन सभा कर रही है।धनबाद में समाज को लेकर बयानबाजी कराई गई।वही समाज शादी विवाह के लिए होता है राजनीति के लिए नहीं होता है । इरफान अंसारी को मंत्री बनाए जाने पर कहा की अभी मंत्री का कोई पद खाली नहीं।कॉग्रेस में अनुसाशन चलता है।अनुशासनहीनता किसी शर्त पर बरदाश्त नही किया जायेगा।कॉग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि लोकसभा के विभिन्न क्षेत्र में दौरा की है।जनता उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही है।जनता आश्वस्त है 10 साल से धनबाद में कोई काम नही हुआ है।धनबाद के साथ सौतेला व्यवहार हुआ अब आगे नही होगा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments