धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने आज कृषि बाजार समिति तथा धनबाद पॉलिटेक्निक स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।इस क्रम में उन्होंने चुनाव सामग्री व ईवीएम वितरण केंद्र, वाहन पड़ाव, मतदान कर्मियों के लिए बनाए गए बैठक स्थल सहित संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार, 24 मई, सुबह 5:00 बजे तक पोलिंग पार्टियां अपने संबंधित डिस्पैच सेंटर पहुंच जाएगी। सुबह 6 बजे से कृषि बाजार समिति से सिंदरी, टुंडी व बाघमारा, धनबाद पॉलिटेक्निक से धनबाद व झरिया तथा निरसा पॉलिटेक्निक से निरसा विधानसभा के लिए चुनाव सामग्री लेकर पार्टियां रवाना होगी। डिस्पैच सेंटर में प्रीसाइडिंग ऑफीसर सामग्री रिसीव करेंगे।कृषि बाजार समिति के लिए बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स, धनबाद पॉलिटेक्निक के लिए पास के ग्राउंड में तथा निरसा पॉलिटेक्निक के लिए डॉन बॉस्को स्कूल में पोलिंग पार्टी के लिए चिह्नित और जीपीएस लगे वाहन उपलब्ध रहेंगे।
मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, डीसीएलआर श्री संतोष गुप्ता, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी श कालीदास मुंडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री भूतनाथ रजवार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री निशु कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
#




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments