Dhanbad। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद में राष्ट्रगान के रचयिता और संगीत तथा साहित्य सम्राट गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह के द्वारा गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा रविंद्र नाथ टैगोर के लिखे हुए गीत गाए गए और उनके द्वारा लिखे गीतों पर छात्राओं ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने अपने भाषण मे बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य में बेहतर काम करने के लिए उन्हें सन 1913 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले भारतीय थे उन्होंने बंगाली साहित्य एवं बंगाली संगीत को नई दिशा दी थी। साहित्य में बेहतर काम करने के लिए उन्हें सन 1913 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले भारतीय थे। प्राचार्य महोदय ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेवक महाकवि,लेखक नाटककार,संगीतकार, दार्शनिक, समाज सुधारक और कुशल चित्रकार थेl कार्यक्रम का समापन बच्चों के द्वारा जन गण मण गाकर किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments