Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अब ईडी ने झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को समन भेजा

 


धनबाद : झारखंड सरकार के दो और मंत्री को ईडी के द्वारा समन भेजा गया है. सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि अब ईडी ने झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को समन भेजा है. उन्हें पूछताछ के लिए 25 मई को रांची के हिनु स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है. ईडी दोनों मंत्रियों से पूछताछ करेगी।

आलमगीर आलम को ईडी ने 12 मई को जारी किया था समन

बता दें कि इससे पहले मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने टेंडर कमीशन से जुड़े मामले में 12 मई को समन भेजकर पूछताछ के लिए हिनू स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में बुलाया था. ईडी ने उन्हें 14 मई की सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर आने को कहा था. साथ ही मंत्री को अपने साथ आय-व्यय और संपत्ति से संबंधित आवश्यक सभी कागजात लेकर आने का निर्देश दिया था. मंत्री के पीएस संजीव लाल और सहायक जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ रुपए की बरामदगी मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए समन भेजकर बुलाया था. दो दिनों (14 और 15 मई) की पूछताछ के बाद 15 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।



Post a Comment

0 Comments