Dhanbad। झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन(JITA) द्वारा धनबाद नगर निगम के आयुक्त सह प्रशासक रविराज शर्मा की उपस्थिति में कुल 48 रोड बैरिकेड्स नगर निगम कार्यालय एवं पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक) कार्यालय को सुपुर्द किया गया, इस अवसर पर JITA अध्यक्ष अमितेश सहाय, महासचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल, पार्क मार्केट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव चौरसिया एवं नगर निगम के पदाधिकारी मौजूद थे। नगर आयुक्त ने JITA को इसके लिए धन्यवाद देते हुए आग्रह किया कि यदि संभव हो तो धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था के सफल संचालन हेतु और बैरिकेड्स देने की बात कही, इस पर JITA की तरफ से और भी बैरिकेड्स देने की सहमति दी गई।
अमितेश सहाय एवं राजीव शर्मा ने नगर आयुक्त को बताया कि विगत दो वर्षों से JITA एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से राजेंद्र सरोवर (बेकर बांध) में सावन के प्रथम सोमवार को शिव महा आरती का वृहद कार्यक्रम किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और इस वर्ष भी 22 जुलाई को प्रथम सोमवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की तर्ज पर शिव महा आरती का कार्यक्रम वाराणसी के आचार्य रणधीर जी एवं उनकी टीम एवं अन्य कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस पर नगर आयुक्त ने सहमति प्रदान करते हुए सभी तैयारियां में सहयोग का आश्वासन दिया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments