Hot Posts

6/recent/ticker-posts

26 जाति की मातृभाषा बांग्ला भाषा के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है: रीना मंडल



धनबाद। सोमवार को झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के द्वारा एक अति आवश्यक बैठक रखा गया। विषय सरकारी प्राथमिक विद्यालय द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण में 26 जाति की मातृभाषा बांग्ला भाषा के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। 26 जाति की मातृभाषा बंगला है जो कि राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्तर से पढ़ाई जाने हेतु अधिकृत की गई है। एक विशेष जाति के लोग अपने स्वार्थ के लिए बंगला भाषा के साथ षडयंत्र कर अपनी भाषा को जबरन दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं। बांग्ला भाषियों के साथ और अन्याय किया जा रहा है। जो भी इस जगन्य अपराध में सम्मिलित है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बांग्ला भाषी इसका विरोध करती है। बैठक में मौजूद रहे झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के संस्थापक वेंगू ठाकुर जी , रेखा मंडल, रीना मंडल, आशीष मंडल, शैलेंद्र मंडल रघुनाथ राय शिबू चक्रवर्ती, बाबई दत्त, सुमिता दास, भवानी बनर्जी, प्रिया बैनर्जी, आशीष कुमार मंडल।

Post a Comment

0 Comments