Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोहा चोरी मामले के एक आरोपी ने रेलवे के एक एसआई पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप... न्याय की लगा रहा गुहार

 



धनबाद। धनबाद रेल पुलिस के एक अधिकारी पर लोहा चोरी के एक आरोपित और उसके परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए धनबाद न्यायालय में मामला दर्ज कराया है। आरोपों पर गौर करे तो धनबाद आरपीएफ के दारोगा पर बेल पर बाहर घूम रहे आरोपित के साथ प्रताड़ना करने और आरोपित की बीवी और नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया गया है।वही मामले के आगे जानकारी देते हुए आरोपी ने मीडिया के समक्ष बतलाया है कि पिछले महीने के 2 तारीख की रात पुलिस गिरफ्तारी के लिए इनके बलियापुर स्थित आवास जाती है और उनके साथ दुर्व्यवहार करती है जबकि मामले का बेल कोर्ट के द्वारा जारी कर दिया गया और इस पूरे घटना के बाद दर्ज कोर्ट में शिकायत के पश्चात इन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके लिए यह न्याय की गुहार लगा रहे हैं हालांकि पूरा मामला जांच का विषय है और क्या कुछ सच्चाई है यह कुछ समय के पश्चात ही खुलकर सामने नजर आएगी।





Post a Comment

0 Comments