धनबाद। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर संत निरंकारी मिशन के धनबाद शाखा द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन बरवाअड्डा धनबाद में सैकड़ों भाई बहनों ने अनुभवी योग ट्रेनर परम पूज्य हीरालाल विश्वकर्मा एवम परम पूज्य रामेश्वर प्रसाद की अगुवाई में योगाभ्यास किया। उपस्थित सभी भाई बहनों ने तन मन को स्वास्थ्य रखने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करते रहने का भी प्रण लिया।
इस मौके पर मिशन के क्षत्रिय प्रभारी परम पूज्य श्री जी. एस. मित्तर जी उपस्थित रहे। श्री मित्तर जी ने कहा जैसे तन को स्वास्थ्य रखने के लिए योग जरूरी है इसी प्रकार मन को स्वास्थ्य रखने के लिए नियमित रूप से सत्संग जरूरी है। *करे योग, रहे निरोग।* शरीर के लिए योग जितना जरूरी है समाज के लिए एक दूसरे का सहयोग भी उतना ही जरूरी है।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments