रांची/झारखंड: आज 21 जून 2024 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी केअध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं छात्र -छात्राओं की बुलंद आवाज़ करने वाले न्याय योद्धा राहुल गांधी के आह्वान पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एनडीए सरकार के NTA द्वारा किए गए NEET परिक्षा पेपर लिक मामले के विरोध में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं व NEET अभ्यर्थियों के साथ राजभवन का घेराव किया गया।धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों से सैकड़ों कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता राजभवन विरोध रैली में शामिल होने रांची पहुंचे। शहीद चौक से भारी संख्या में कांग्रेसियों का काफिला राजभवन पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार NEET परिक्षा पेपर लिक मामले में जवाब नहीं दे पा रही हैं। इसका साफ मतलब हैं कि केंद्र सरकार के इशारे पर ही यह काम हुआ हैं। इससे एनडीए सरकार की नियत पर शक होना लाजिमी हैं। हमलोग इस मामले की घोर निंदा के साथ विरोध करते हैं।
रांची राजभवन विरोध रैली प्रर्दशन में मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव शमशेर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, नवनीत नीरज, कयूम खान, वकील बाउरी, मंटु दास, राजू दास, जिला परिषद सदस्य भानू प्रताप, अशोक कुमार लाल, रवी रंजन सिंह, अख्तर खान गुड्डू, दीपक सिंह, बिजेंद्र पासवान, जावेद रजा, मसूद आलम, लगन देव यादव, सुरेंद्र यादव राम जी भगत, इंदल यादव, राम विलास राम, शाहरुख खान,डीएन यादव, इम्तियाज अली, बिजेंद्र गुप्ता, पप्पु पांडेय, उमेश रविदास,धनेशवर ठाकुर, मोहम्मद सदाब सहित नारायण सिंह शामिल हुए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments