धनबाद। धैया जैन मंदिर में द्वितीय वार्षिक महा महोत्सव धूम धाम से संपन्न हुआ। आज से दो वर्ष पूर्व आचार्य गुरुवर विद्या सागर जी के परम प्रभावक शिष्य प्रमाण सागर जी के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक संपन्न हुआ था ।प्रातः 7 बजे मंदिर में शांतिनाथ भगवान का अभिषेक, शांति धारा हुआ ।उसके बाद शांतिनाथ भगवान को पालकी में विराजमान कर धैया जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाला गया जो रानी तालाब से हवेली होते हुए लौट कर मंदिर जी आए और पुनः अभिषेक संपन्न हुआ। प्रात से पंच परमेष्ठि विधान हुआ जिसमे समाज के सभी पुरुष और महिलाएं पूजा में बैठे ।आज रात्रि 7 बजे आरती होगी और उसके बाद महिला जैन समाज द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा ।
आज के सभी कार्यक्रमों में संजय गोधा, सुशील बाकलीवाल, चक्रेश जैन, नवीन गोधा, वरुण गोधा, मनीष शाह, रजत जैन, विशाल जैन, मयंक बाकलीवाल,प्रदीप गंगवाल विनीत जैन,चंद्रकला बाकलीवाल, करुणा गोधा, उषा झांझरी, वंदना गंगवाल, पुष्पा पांड्या, भारती जैन, नीलम जैन, सुरेंद्र जैन, मुकेश गंगवाल आदि सम्मिलित थे ।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments