धनबाद। 3 जून से 9 जून तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा, गुरु नानक पुरा, धनबाद में बच्चों का गुरमति सिखलाई कैंप लगाया गया। इस कैंप में 5 वर्ष से 14 वर्ष के तकरीबन सौ (100) बच्चों ने भाग लिया एवं गुरमति की शिक्षा ली । इस कैंप में पंजाब से तीन प्रचारक गुरविंदर सिंघ, जसप्रीत सिंघ एवं गुरुचरन सिंघ आये जिन्होंने बच्चों को सिक्ख धर्म के दस गुरुओं के जीवन के बारे में बताया । इसके साथ ही सिक्खों के इतिहास के बारे में, देश के लिये उनकी शहादत के बारे में बताया ।इस विषय में बच्चों की परीक्षा भी ली गई एवं अव्वल आने वाले बच्चों को 9 जून के समापन दीवान में ईनाम दे कर सम्मानित किया गया ।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments