Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा पंचायत भवन , बाघमारा में पहले 1000दिन- एक पहल कार्यक्रम का आयोजन किया गया,परियोजना की शुरुआत में अगले 1वर्ष तक रोटरी क्लब ऑफ धनबाद बाघमारा के विभिन्न 20 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत गर्भवती महिलाओं के बीच उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति उन्हे जागरूक करेगी



धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा पंचायत भवन , बाघमारा में पहले 1000दिन- एक पहल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय सांसद  ढुल्लू महतो  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष  राहुल व्यास जी ने सभी को इस परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि हम आने वाले सप्ताह में अपने ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट पहले 1000 दिन का संचालन करेंगे। यह परियोजना एक गर्भवती माँ की महत्वपूर्ण यात्रा और मातृत्व के पहले 3 वर्षों में उसके परिवर्तन पर प्रकाश डालती है। परियोजना का लक्ष्य इस महत्वपूर्ण अवधि के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिसे अक्सर बच्चे के जीवन के "पहले 1000 दिन" के रूप में जाना जाता है।पहले 1000 दिन'' एक अनुकरणीय पहल है जिसने भारत में अनगिनत माताओं और बच्चों के जीवन में सुधार किया है। जीवन के महत्वपूर्ण पहले 1000 दिनों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर, इस परियोजना ने गर्भवती माताओं को अपने स्वास्थ्य, पोषण और के बारे में सूचित निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाया है। पालन-पोषण की प्रथाएँ। जैसे-जैसे हम मातृत्व की इस उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मना रहे हैं, आइए हम अपने बच्चों के भविष्य को आकार देने में इस तरह की पहल की महत्वपूर्ण भूमिका को भी पहचानें। उन्होंने बताया कि परियोजना की शुरुआत में अगले 1वर्ष तक रोटरी क्लब ऑफ धनबाद बाघमारा के विभिन्न 20 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत गर्भवती महिलाओं के बीच उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति उन्हे जागरूक करेगी एवं उनके बीच पौष्टिक भोजन एवं दवाओं का मुफ्त वितरण करेगी साथ ही उन्हें स्तनपान कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। इस परियोजना का उद्घाटन आज श्री ढुल्लू महतो सांसद, धनबाद) के कर कमलों से संपन्न हुआ। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके  द्वारा किया जा रहा यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है और इसमें हमारी ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान किया जाएगा।

आज के कार्यक्रम में श्री राहुल व्यास, श्री कनाव दत्त बाली, श्री संजय खेमका, श्री कमल संघवी, संदीप नारंग, श्री राजन गंडोत्रा, भरत नरूला, राजीव गोयल, राजेश परकेरिया, श्रीमती अनु नारंग, मीनाक्षी खेमका, पोलिमी सिंहा, दीपा गोयल, हेतल परकेरीया , स्वाति सिंहा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments