धनबाद। धनबाद नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त के आदेश अनुसार आज पुराना बाजार में दर्जनों दुकान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसकी जानकारी देते हुए नगर निगम फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बतलाया कि पिछले दो दिनों पूर्व भी पुराना बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया था जिसमें कई दुकानों में छज्जे और नालियों के ऊपर अतिक्रमण किया गया था जिसमें बच्चे हुए आज दर्जनों दुकान को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है और साथ ही साथ यह कड़ी दिशा निर्देश दी गई है की सड़क के दोनों और किसी भी हाल में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे अन्यथा दुकानदारों पर कार्रवाई होगी हालांकि इस पूरे अभियान में दुकानदारों और स्थानियों का सहीयोग नगर निगम को मिला और कल 20 दुकानों से अधिक को अतिक्रमण मुक्त कराया गया पुराना बाजार के शुरुआती छोर से चालू हुआ अतिक्रमण अभियान रेलवे फाटक पुराना बाजार तक जाकर समाप्त किया गया और आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा जिसकी जानकारी फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने मीडिया को दी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments