Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी महिला समिति का सावन मेला 27 एवं 28 जुलाई को होगा आयोजित, देश के विभिन्न शहरों के आकर्षक प्रोडक्ट्स वाले 70 स्टाल लगेंगे

 


धनबाद:मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा आनंद मेला का आयोजन धनसार स्थित  सिद्धिविनायक होटल में 27 एवं 28 जुलाई सुबह 11:00 से रात्रि 8:00 तक लगेगा । इस मेले में देश के विभिन्न प्रांतो से आकर्षक किड्स वियर, लेडीज वियर इंडो वेस्टर्न ड्रेसस, साड़ीयां , डिज़ाइनर ज्वेलरी,आकर्षक राखियां लड्डू गोपाल के गहने व पोशाके, होम डेकोर और गिफ्ट आइटम के कलेक्शंस , चटपटी चाट एवं लजीज व्यंजन के स्टाल लगेंगे। इस संदर्भ में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में प्रेसिडेंट शारदा बज़ाज़ ने बताया कि मारवाड़ी महिला समिति विगत  52 वर्षों से सावन मेला का आयोजन कर रही है। इसमें देश के विभिन्न शहरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, जमशेदपुर, आसनसोल,  धनबाद समेत अन्य शहरों से अलग-अलग आइटम्स के 70 स्टाल लगाए जाएंगे। इस मेले का उद्देश्य पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस मेले जो आय आता है उससे समिति जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने का काम करती हैं, समर कैंप लगाया जाता हैं, जरूरतमंद बच्चों की ज़रूरतों को मदद करते हैं,महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में, उनको आगे बढ़ाने के लिए प्रयास व मदद करते हैं। आगे  कहा की इस सावन मेले में लगे स्टालों के प्रोडक्ट्स में नयापन देखने को मिलेगा।सावन मेला की मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता हमारी संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष मंजू बगड़िया,प्रांतीय सचिव साधना देवरलिया  व प्रांतीय कोषाध्यक्ष किरण गोयनका होंगी। समिति की सांस्कृतिक प्रेसिडेंट मंजू अग्रवाल ने बताया कि मेले से होने वाली आय से हम गरीब कन्याओं का विवाह एवं अन्य कल्याणकारी कार्य करते हैं। समिति द्वारा पिछले दिनों थैलेसीमिया से ग्रसित  एक बच्चा को गोद लेकर उपचार कराया गया इस सावन मेले को हम सभी सदस्याएं आकर्षक बेहतरीन और सफल बनाने का पूरा प्रयास करते हैं फल स्वरुप सामान मिला हर्ष वर्ष भव्य और सफल होता है।

Post a Comment

0 Comments