Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोलफील्डस ने बरमसिया कॉलोनी के कुष्ठ रोगियों को नियमित उपचार की सामग्री प्रदान किया



धनबाद।  लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोलफील्डस ने बरमसिया कॉलोनी के कुष्ठ रोगियों को 50 बंडल पट्टियां, 2 बीटाडीन की बड़ी शीशियां, डिटॉल की 2 बड़ी बोतले एवम् 3 बड़े थान गॉज़ दिए ताकि अगले छ: महीनों तक कुष्ठ रोगियों का नियमित रूप से उपचार होता रहें। 

डॉक्टर के परामर्श के बाद घाव को सूखने के लिए कुछ उपयोगी दवाइयां उन्हें तीन-चार दिन में उपलब्ध करा दी जाएगी।यह भी कहा गया कि यदि उपचार सामग्री कम पड़ी तो और भी दी जाएगी।सभी 120 कुष्ठ रोगियों, उनके परिवार के सदस्यों को केले, मुड़ी और बिस्कुट भी दिए गए।

लायन सोम नाथ प्रुथी ने  आश्वासन दिया कि उनके आधार कार्ड व पेंशन संबंधी समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। सभी को आयुष्मान कार्ड मिले इसके लिए भी क्लब सदस्य शीघ्र ही प्रशासन से मिलेंगे।


आज के प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन एवम् प्रायोजक लायन डॉक्टर सुदेश चुग तथा लायन सी एल चुग थे।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष  लायन राकेश आनंद, क्लब संचालक लायन सोम नाथ प्रुथी, प्रथम वाइस प्रैज़ीडेंट लायन डॉ सुदेश चुग, एडवाइजर लायन सी एल चुग, लीडरशिप चेयरपर्सन लायन साधना सूद, , क्लब पी आर ओ लायन पंकज चौरसिया, टेमर लायन अशोक कुमार, क्लब डायरेक्टर लायन हेमा प्रूथी, क्लब डायरेक्टर लायन जगदीश सिंह दुआ , क्लब डायरेक्टर लायन ऐ पी जयसिंह, श्रीमति अंशुला गंभीर एवम् श्री प्रवीण गंभीर ने सारी सामग्री अपने हाथों से वितरण की ।



Post a Comment

0 Comments