Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मटकुरिया जैन मंदिर में जीतो लेडीज विंग को लांच किया गया, जीतो लेडीज विंग महिलाओ को समाज में आगे बढ़ाने के लिए बहुत बड़ा प्लेटफार्म है



धनबाद। मटकुरिया जैन मंदिर में जीतो लेडीज  विंग धनबाद यूनिट का लॉन्च शिरोमणि  का आयोजन हुआ। आर्गेनाइजेशन को लॉन्च करने के लिए कोलकाता रांची और हजारीबाग के जीतो लेडिस विंग के प्रमुख लोग आए हुए थे। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जीतो एक बहुत बड़ी संस्था है जो जैन कम्युनिटी के लिए काम करता है जीतो लेडीज विंग महिलाओ को समाज में आगे बढ़ाने के लिए बहुत बड़ा प्लेटफार्म है जिसके जरिए महिलाएं अपने टैलेंट को दिखा सकती है। बिजनेस को आगे बढ़ा सकती है कई तरह की सोशल एक्टिविटी में पार्टिसिपेट कर सकते हैं और अपनी पहचान बना सकती है। इस आर्गेनाइजेशन में धनबाद समाज को एक नई पहचान दी है जो लेडिस को अनेक क्षेत्र में काम करने का मौका देगा। जीतो लेडीज विंग धनबाद की पहली फाउंडर चेयर पर्सन तनु जैन और चीफ सेक्रेटरी प्रीति जैन बनी है। इसके अलावा श्वेता जैन वाइस, सोनू जैन प्रेसिडेंट,  संयुक्त सचिव करुणा गोधा, सोनम सांगवी कोषाध्यक्ष रिद्धि गोधा, वंदना जैन संयोजक तृप्ति जैन को बनाया गया है। मौके पर आईएसएम धनबाद की प्रोफेसर रजनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।

कलकत्ता से कल्पना बेद( ईस्ट ज़ोन संयोजक ) व सीमा बेगानी (को संयोजक) ईंट ज़ोन जे एल डब्लू भी मौजूद थी।



Post a Comment

0 Comments