Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जदयू विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ लड़ेगा,नीतीश कुमार ने चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया


धनबाद। आज झारखंड जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल मंडल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद  खीरु महतो के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार से मिले। इस दौरान झारखंड में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के तहत लड़ने की बात पर विचार विमर्श किया गया। श्री नीतीश कुमार ने मजबूती के साथ झारखंड में चुनाव लड़ने का आश्वासन दिया तथा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश मिला। उक्त मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड के प्रभारी श्री अशोक चौधरी, मंत्री श्री श्रवण कुमार, मधुकर सिंह, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, प्रदेश महासचिव राजकुमार सोनी आदि मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments